Type Here to Get Search Results !

Jaunpur news: पूर्व सांसद धनंजय सिंह से अशोक सिंह करेंगे मुलाकात, लोकसभा चुनाव के लिए मांगेंगे समर्थन

Avp News24 is one of the leading Hindi News Portal of Uttar Pradesh. Avp News24 brings you latest news in Hindi.

CHIEF EDITOR : अभिषेक यादव (जौनपुर) 
EDITED BY : AVP NEWS 24


जौनपुर। नगर के एक होटल में समाज विकास क्रांति पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में हुई, इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह अपने सामने किसी और ठाकुर को चुनाव मैदान में उतरने नहीं देना चाहते हैं, क्योंकि उनको लगता है कि कोई ठाकुर चुनाव मैदान में उतरेगा तो वो हार जाएंगे। 

आरोप : धनंजय सिंह को फ़र्जी तरीके से सजा दिलवाने का काम किया है BJP


अशोक सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग और कृपाशंकर सिंह ने षड‍्यंत्र करके जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को फ़र्जी तरीके से सजा दिलवाने का काम किया है।


अशोक सिंह जेल में जाकर पूर्व सांसद से करेंगे मुलाकात


उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जेल में जाकर पूर्व सांसद धनंजय सिंह से मिलेंगे और उनका समर्थन मांगेंगे। गौरतलब हो कि अशोक सिंह समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ जौनपुर लोकसभा से प्रत्याशी भी हैं।


किसी भी कीमत पर भाजपा को उनकी मंशा में कामयाब नहीं होने देंगे- अशोक सिंह


पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्रीसिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर यह लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है। ऊपर के बड़े नेताओं का भी यही मानना है कि शाम-दाम-दंड-भेद कैसे भी करके इस बार भी लोकसभा चुनाव, जीतना ही जीतना है, उन्होंने पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि हम किसी भी कीमत पर भाजपा को उनकी मंशा में कामयाब नहीं होने देंगे। हम बूथ-बूथ पर जाएंगे और बूथ स्तर पर लोगों को जागरूक करेंगे साथ ही भाजपा का असली चेहरा सबके सामने लाने का काम करेंगे।

Below Post Ad

पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
HomeTrendingVideosStoriesJoin Now