search_avp

पसंद की खबरें प्राप्त करने के लिए यहां टाइप करें !

Jaunpur News : जौनपुर के युवजन सभा जिलाध्यक्ष बने अशोक यादव नायक, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


REPORTED BY : अभिषेक यादव (जौनपुर) 
EDITED BY : AVP NEWS 24


जौनपुर न्यूज़ । यूपी के जनपद जौनपुर के रहने वाले अशोक यादव 'नायक' को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव जी की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी की संस्तुति पर समाजवादी पार्टी द्वारा जनपद जौनपुर का युवजन सभा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह खबर जैसे ही जिले में पहुंचा लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई, युवाओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दे रहे है। 

जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर सपा के युवजन सभा के जिला अध्यक्ष अशोक यादव 'नायक' ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्हें युवजन सभा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्र के युवाओं में हर्ष व्याप्त है।

सम्बंधित खबरें  👇