Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : यूपी के जौनपुर में प्रेमी से मिलने बांग्लादेश से आई प्रेमिका, जानें क्या है मामला

Get the latest breaking news on Avp News24 - National, international, politics, sports, entertainment, crime, technology, education, and lifestyle.


जौनपुर न्यूज़ । यूपी के जनपद जौनपुर में एक नया मामला प्रकाश में आया है, जहां बांग्लादेश की एक महिला टूरिस्ट वीजा पर अपने प्रेमी से मिलने मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गरियांव गांव आकर प्रेमी के घर पर 15 दिन से रुकी हुई है। प्रेमी फरार बताया जा रहा है। सूचना पाते ही पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि पुलिस और एलआईयू महिला की सुरक्षा और अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर रही हैं।

आपको बता दे कि बांग्लादेश के मुंशीगंज जिले के लक्ष्मीपुर गांव की फातिमा अख्तर (प्रेमिका) और गरियांव के अशफाक अहमद (प्रेमी) रोजी-रोटी के सिलसिले में दुबई रहते थे। जहां फातिमा और अशफाक दोनों की दो साल पहले दुबई में ही मुलाकात हुई थी। फातिमा अख्तर (प्रेमिका) ने बताया कि वहां दोनों साथ रहने लगे। फातिमा के अनुसार, उन दोनों का निकाह भी हुआ है। कुछ महीने पहले दोनों अपने-अपने देश लौट गए थे। 

कुछ ही दिन के बाद प्रेमी और महिला से बातचीत बंद हो जाने के कारण प्रेमिका ने अपने प्रेमी को खोजते उसके घर छह महीने का टूरिस्ट वीजा लेकर 15 दिन पहले उसके गांव गरियाव आ पहुंची है। प्रेमी अशफाक घर पर नही मिला तो प्रेमिका उसके घर पर रुककर इंतजार कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि, बांग्लादेशी महिला का कहना है कि जब तक प्रेमी नहीं आएगा वह नहीं जाएगी। परिजनों ने जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती से बातचीत की।

वही इस पर थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि बांग्लादेशी महिला के आने सूचना प्राप्त ही है। उन्होंने ने बताया कि महिला वैध तरीके से अपने प्रेमी अशफाक से मिलने आई है। उसके विषय में और पुख्ता जानकारी प्राप्त की जा रही है। ताकि मामले को स्पष्टीकरण मिल सके।

पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ Avp News24 पर

Google News को फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़े - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now

Below Post Ad

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now