search_avp

पसंद की खबरें प्राप्त करने के लिए यहां टाइप करें !

Jaunpur News : रेनू यादव को मिला गोल्ड मेडल, राष्ट्रीय स्तर पर चयन, परिजनों में खुशी की लहर

REPORTED BY : हैपी यादव (बरईपार)  
EDITED BY : AVP NEWS 24


फोटो - रेनू को मिठाई खिलाते परिजन

जौनपुर (बरईपार)। क्षेत्र के चकनवाबाद गांव की गर्वनीय बेटी रेनू यादव पुत्री सुरेश यादव ने सीनियर वर्ग, भार वर्ग 49 किलोग्राम की जू जू सू प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर अपने गांव जवार का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ उठी, लोगो ने बिटिया को बधाई दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ के रासफिल एकेडमी कालेज में 14-15 जनवरी को हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में, सीनियर 49 केजी भार वर्ग में रेनू यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। इस सफलता से रेनू यादव ने फरवरी में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 


मंगलवार को, रेनू यादव ने मेडल और गोल्ड मेडल का प्रमाणपत्र प्राप्त कर जब घर पहुंची, तो उसके परिवार में खुशी का माहौल छा गया। माता सावित्री देवी, पिता, और दादी ने मिठाई खिलाकर अपनी हर्ष भावना जाहिर की। रेनू यादव की इस उपलब्धि से केवल उनके घर में नही बल्कि पूरे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।



सम्बंधित खबरें  👇