Type Here to Get Search Results !

BREAKING NEWS

6/trending/recent

Jaunpur News: दरोगा का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, 15 अगस्त को गृह मंत्रालय द्वारा मिला था विशिष्ट सेवा पदक

Get the latest breaking news on Avp News24 - National, international, politics, sports, entertainment, crime, technology, education, and lifestyle.

Jaunpur-news

तेजीबाजार (जौनपुर): होलिका दहन की रात ड्यूटी से बाइक द्वारा वापस घर लौटते हुए दरोगा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत। शव घर पहुंचते हीं स्वजनों में मचा कोहराम। 

स्थानीय थाना क्षेत्र के करशूलनाथ निवासी विजय प्रताप सिंह का परिवार आधी रात को होलिका दहन के उल्लास में था। उसी समय स्थानीय थाना पुलिस द्वारा सूचना मिली कि उनके भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। खबर मिलते हैं परिवार में करुड क्रंदन मच गया। स्थानीय थाना क्षेत्र के करशूलनाथ निवासी दिवंगत रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल देव शरण सिंह की छोटे पुत्र विनोद कुमार सिंह 54 वर्ष लखीमपुर खीरी में एसआई की पोस्ट पर तैनात थे।जिनकी ड्यूटी सीतापुर जनपद के नैमिषारण्य में लगी थी। जहां से वह अपनी ड्यूटी समाप्त होने पर होलिका दहन की रात बाइक से वापस घर लौटते समय बाराबंकी जनपद के नगर थाना क्षेत्र स्थित लखनऊ अंबेडकर नगर हाईवे पर कार का धक्का लगने के बाद ट्रक से कुचलने से उनकी मौत हो गई थी। 

इसे भी पढ़ें : Jaunpur News: निपुण आंकलन में जौनपुर को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

होली के दिन उनका शव घर पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में होली का उत्सव मातम में बदल गया। उनके घर सांत्वाना देने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। पत्नी रमन सिंह रोते-रोते तो बेसुध होती जा रही हैं। वहीं बड़े भाई विजय प्रताप सिंह अपने भाई की असमय मौत पर पूरी तरह से अवाक है। बेटा किशन प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। घटना की सूचना पर वह घर लौटा। छोटी बेटी निकिता पिता की मौत से पूरी तरह टूट चुकी है। बिगत 15 अगस्त को दिवंगत एस आई विनोद सिंह को गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त विशिष्ट सेवा पदक तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर द्वारा प्रदान किया गया था। यह बताते हुए बड़े भाई विजय प्रताप सिंह की आंखें भर आई।


Below Post Ad

WhatsApp चैनल से जुड़ें और पाएं ताज़ा खबरें सबसे पहले!

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now