| .jpg) | 
| भीषण सड़क हादसों में 9 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 38 घायल | 
आपको बता दे कि गुरुवार की भोर में बदलापुर थाना क्षेत्र के सरखोंनपुर पास हाइवे किनारे डबल डेकर बस और एक ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई जिसके चलते चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। वही दूसरी घटना टाटा सूमो गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। सूमो में सवार लोग झारखंड के रहने वाले हैं। वें सभी श्रद्धालु प्रयागराज से स्नान कर की काशी गए थे वहीं काशी से अयोध्या जा रहे थे। आधे घंटे बाद घटनास्थल से सौ मीटर दूर श्रद्धालुओं से भरी बस हाइवे पर खड़े चावल लदे ट्रक में पीछे से भिड़ गई। इस हादसे में बस चालक और दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। लगभग 38 लोग घायल हो गए। दोनों सड़क हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 पुरुष, 5 महिला व एक सात का बच्चा शामिल हैं। ऐसे में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। पुलिस में मृतको के परिवार को सूचना दे दी हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

 
 
 
 
 
 Play Store
            Play Store
         App Store
            App Store