Type Here to Get Search Results !

Delhi New Cm: दिल्ली को मिला नया मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर लगाई मुहर

Delhi New Cm: दिल्ली को मिला नया मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर लगाई मुहर

Delhi New Cm: दिल्ली को मिला नया मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर लगाई मुहर

नई दिल्ली (Delhi New CM Rekha Gupta): दिल्ली को आखिरकार नया मुख्यमंत्री मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई गई। वे 20 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे।

भाजपा आलाकमान का फैसला

भाजपा ने विधायक दल की बैठक के लिए वरिष्ठ नेता ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। उनकी मौजूदगी में सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता के नाम पर सहमति बनी।

चुनाव परिणाम के 11 दिन बाद घोषित हुआ मुख्यमंत्री का नाम

दिल्ली में भाजपा ने 26 वर्षों बाद बड़ी जीत दर्ज की। 8 फरवरी को आए चुनाव परिणाम में भाजपा को 70 में से 48 सीटें मिलीं। हालांकि, मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में 11 दिनों की देरी हुई, जिस पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सवाल उठाए थे।

मुख्यमंत्री पद के लिए कई नामों पर चली चर्चा

चुनाव परिणाम के बाद भाजपा में मुख्यमंत्री पद के लिए कई नामों पर विचार किया गया। सबसे अधिक चर्चा प्रवेश वर्मा के नाम को लेकर थी, जिन्होंने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। प्रवेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं।

कौन हैं रेखा गुप्ता?

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी और वर्तमान में देश की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। वे शालीमार बाग से भाजपा विधायक हैं, जहां उन्होंने AAP की बंदना कुमारी को 29,595 मतों से हराया।

रेखा गुप्ता की चुनावी जीत

  • रेखा गुप्ता (भाजपा): 68,200 वोट

  • बंदना कुमारी (AAP): 38,605 वोट

  • प्रवीण जैन (कांग्रेस): 4,892 वोट

राजनीतिक सफर

रेखा गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और मूल रूप से हरियाणा के जींद की निवासी हैं। वे दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

  • 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं।

  • पिछले दो विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था।

अब, रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा दिल्ली में नई सरकार का गठन करने जा रही है।

Below Post Ad

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
HomeTrendingVideosStoriesJoin Now