अपने मन पसंद की खबरें खोजें

मिल्कीपुर उपचुनाव: पूर्व मंत्री ललई यादव बने सपा के स्टार प्रचारक

मिल्कीपुर उपचुनाव: पूर्व मंत्री ललई यादव बने सपा के स्टार प्रचारक
पूर्व मंत्री ललई यादव बने सपा के स्टार प्रचारक


अयोध्या/लखनऊ। यूपी की मिल्कीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी ने मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचरकों की लिस्ट जारी कर दी है। सपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में चीफ व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत समाजवादी पार्टी के 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में पूर्व मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र यादव ललई का नाम भी शामिल है।

मिल्कीपुर सीट पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी के 40 नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।

इस लिस्ट में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खान, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, सांसद लालजी वर्मा, सांसद प्रिया सरोज, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक रामअचल यादव, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार, विधायक गौरव रावत सहित तमाम नेताओं के नाम इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं।



Also Read ...


    हमारे WhatsApp News ग्रुप से जुड़ें और पाएं ताज़ा ख़बरें सबसे पहले !
    Join Now +
    Advertisement Advertisement

    Advertisement

    HomeTrendingVideosStoriesProfile