Type Here to Get Search Results !

Jaunpur Breaking : जौनपुर मे बाइक सवार बदमाशों ने युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पर किया जानलेवा हमला, गम्भीर रूप से घायल

Jaunpur Breaking : जौनपुर मे बाइक सवार बदमाशों ने युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पर किया हमला, गम्भीर रूप से घायल

Jaunpur Breaking : जौनपुर मे बाइक सवार बदमाशों ने युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पर किया जानलेवा हमला, गम्भीर रूप से घायल

Jaunpur News : यूपी के जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र के बहरीपुर के पास शनिवार की देर शाम को भाजपा के युवा मोर्चा के सिरकोनी मंडल अध्यक्ष विशाल मिश्र 29 वर्ष पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर गम्भीररूप से घायल कर दिया। उनका शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विशाल मिश्र पुत्र अनिल मिश्र किसी काम से सिरकोनी बाजार गए थे। बाजार से वापस अपने गांव राजेपुर लौट रहे थे। सिरकोनी बाजार से एक बाइक पर सवार चार बदमाश उनका पीछा करने लगे, ऊक्त बगीचे के पास चारो बदमाश विशाल मिश्र पर चलती बाइक पर ही लाठी डंडे व सरिया से हमला कर दिया। हमले में उनकी बाइक गिर गई, और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। 

घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। पूर्व विधायक डॉ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने घटना की जानकारी जलालपुर थाना प्रभारी घनानंद त्रिपाठी को दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है और जांच जारी है। हालांकि, अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली हैं।

Below Post Ad

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
HomeTrendingVideosStoriesJoin Now