समाजवादी पार्टी के राकेश मौर्य ने कहा दलित दंपति के प्रकरण के मामले में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से अवगत कराया जायेगा। गांव निवासी 58 वर्षीय रामचरित्तर गौतम अपनी 56 वषीर्या पत्नी किस्मत्ती देवी के साथ रविवार को घर से लगभग चार सौ मीटर दूर खेत में सिंचाई करने गए थे। जहां से दंपति गायब हो गये। घटना की छानबीन पुलिस कर रही थी। तभी उन्हें जानकारी हुई कि बगल गांव अकबर पुर निवासी पूर्व प्रधान कमलेश सिंह व उनके भाइयों का दंपत्ति जिस खेत कि सिंचाई कर रहे थे उसी से सटा उक्त आरोपितों का भी खेत हैं। जिसकी सुरक्षा हेतु नंगे तार का बाड़ घेर उसमें विद्युत करेंट प्रवाहित किया गया था। जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो कर उनकी तलाश शुरू कर दिया। मंगलवार को आरोपित पूर्व प्रधान कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने स्वीकार किया कि रविवार की सुबह तार में प्रवाहित करेंट से दंपति के मौत की खबर मिलते ही हम व अन्य आरोपीगण भागते हुए मौके पर पहुंचे। कानून से बचने के लिए शव को वाहन में लाद नहर में फेंक दिया था। जिसमें अन्य आरोपितों भी शामिल रहे। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें चलान न्यायालय भेज दिया गया।
जौनपुर न्यूज़: पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
Avp News24 is one of the leading Hindi News Portal of Uttar Pradesh. Avp News24 brings you latest news in Hindi.
Saturday, January 11, 2025
जौनपुर: यूपी के जनपद जौनपुर अंतर्गत शाहगंज के खुटहन गाँव मलूकपुर में शुक्रवार कों पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने रामचरित्तर गौतम पत्नी किस्मत्ती देवी के बेटियों से मिलकर दुःख-दर्द सांझा किया। उन्होंने कहा दुर्भाग्य हैं, कि छः दिन बीत जानें के बाद भी अभी तक प्रशासन उनके पार्थिव शरीर नहीं ढूंढ़ पाई, हमारी माँग हैं कि पुलिस प्रशासन यथाशीघ्र उनके पार्थिव शरीर खोजकर उपलब्ध कराएं और दंबगों कों गिरफ़्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलायें।

