घटना के बारे में बताया गया है कि इसी कोतवाली क्षेत्र के नटौली गांव निवासी रामजस यादव का 18 वर्षीय पुत्र प्रियांशु यादव अपने कुछ साथियों के साथ केंद्र के पास गया और एक पक्ष से विवाद हो गया। विवाद में प्रियांशु और शुभम पुत्र धर्मेंद्र कुमार यादव दोनों को चाकू लग गया। खून से लथपथ अवस्था मैं दोनों युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने प्रियांशु यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि चिकित्सक ने शुभम को भर्ती कर लिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही शाहगंज कोतवाली की पुलिस घटना में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एक अलग सूत्र के मुताबिक बताया गया है कि मृतक अपने कुछ साथियों के साथ गिरफ्तार अभियुक्त के घर मारपीट करने गए हुए थे। चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले हमलावर को भी चोटे आई हुई है। पुलिस हमलावर को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन करने में जुट गई है।


 
 
 
 
 
 Play Store
            Play Store
         App Store
            App Store