Get the latest breaking news on Avp News24 - National, international, politics, sports, entertainment, crime, technology, education, and lifestyle.
जौनपुर : यूपी के जनपद जौनपुर में बीती रात सोते समय एक व्यक्ति की गोली मारकर हुई ब्लाइंड मर्डर केश का पुलिस ने मात्र दो घंटे के भीतर ही पर्दाफ़ाश कर दिया। यह ख़ून किसी और ने नही बल्कि उसके ख़ून के रिश्तेदार ने ही किया था। इस वारदात के पीछे आशनाई व अन्य कई कारणों के वजह से हुई है।
रामपुर थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव निवासी रामजीत पटेल 45 वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात लोगों द्वारा कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात वह पत्नी के साथ घर पर सोया हुआ था। रात के करीब ढाई से तीन बजे के बीच उसकी पत्नी चंद्रावती नित्य क्रिया के लिए घटनास्थल से कुछ दूर अपने पुश्तैनी घर गई थी। जब वह कुछ देर बाद लौटी, तो उसने अपने पति को खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा हुआ पाया।
पति की यह हालत देखकर चंद्रावती घबरा गई और तुरंत घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, और इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिए रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हत्या की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा और पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। एसपी देहात शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान ग्रामीणों के इनपुट और अन्य सबूतों के आधार पर सही आरोपी की पहचान की गई। यह मर्डर उसके सगे भतीजे विनोद कुमार पटेल ने किया है। आरोपी के पास से पिस्टल बरामद की गई है, और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि आशनाई सहित अन्य व्यक्तिगत कारणों के चलते उसने अपने चाचा की हत्या की।