Jaunpur News : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने जिले के तहसीलों की न्यायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम जनमानस को त्वरित न्याय देने के लिए आज जिले के चार उप जिलाधिकारियों का तबादला किया था। वही देर शाम जिलाधिकारी ने दूसरा आदेश पत्र जारी करते हुए शाहगंज तहसील उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार का स्थानांतरण व मछलीशहर न्यायिक उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत का स्थानांतरण रोक दिया।