Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : इस बार बीजेपी 400 पार नही 400 हार होगी– सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज

Avp News24 is one of the leading Hindi News Portal of Uttar Pradesh. Avp News24 brings you latest news in Hindi.
जौनपुर न्यूज़ (Avpnews24)। मछलीशहर लोकसभा से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी प्रिया सरोज लगातार अपने क्षेत्र में जाकर खूब प्रचार प्रसार कर रही है। इसी क्रम में नुक्कड़सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सब समझ चुकी है, इस बार 400 पार नही 400 हार होगी।


आपको बताते चले कि सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज ने गुरुवार को सेहमलपुर, नरईबीर, हरजुपुर, हुसैनाबाद, नत्थनपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है, इस बार जनता चुनाव लड़ रही है। जो बीजेपी वालें कह रहे है। इस बार 400 पार कर देंगे वो लोग अब जान ले जनता सब समझ चुकी है। ये लोग सिर्फ झूठ बोलते है। इनका विकास सिर्फ नेशनल मीडिया पर हो रहा है, धरातल पर एकदम नही हो रहा है। इस बार महिलाओं ने भी ठान लिया है। जो इन लोगों ने फ्री में सिलेंडर दिया था। आज वो सिलेंडर खाली क्यों है? जब बीजेपी वाले जनता के बीच जाएंगे तो महिलाएं ये सवाल उनसे जरूर करेंगी। ये लोग जनता से वादा किये थे कि किसानों की आय दोगुनी होगी, महंगाई कम होगीं, बेरोजगारी कम होंगी क्यों कम नही किये। जनता ने दस साल आपको मौका दिया क्यों कम नही किया, आप लोग सिर्फ धर्म के नाम लड़ाकर बीच मे वोट लेना चाह रहे है। जनता समझ चुकी है ये लोग कुछ काम नही करेंगे। ये लोग सिर्फ धर्म के नाम पर वोट लेते है, और चले जाते है। जब हम लोग जनता के बीच जाते है तो महिलाओं से पूछते है सिलेंडर मिला है महिलाएं कहती है मिला है लेकिन खाली है महंगाई इतनी है कि हम लोग भरा नही पा रहे है। इसका संदेश ये है कि चुनाव के समय पर वोट के लिए वी लोग सिलेंडर बांट दिए। इसके बाद इतनी महंगाई बढ़ा दिए कि सिलेंडर भरा नही जा रहा है। 

भाजपा सरकार संविधान बदलने की बात करती है, वो लोग चार सौ पार कह रहे है हम लोग चार सौ हार कह रहे है। क्योंकि हम लोग संविधान बचाने की बात कर रहे है जनता इन लोगों को जवाब देंगी। भाजपा वालें धर्म के नाम पर वोट मांगते है विकास, महंगाई, नौकरी, महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर वोट नही मांगते है। सिर्फ धर्म के नाम पर लड़वाने का काम करते है। प्रधानमंत्री जनता की मन की बात नही करते सिर्फ अपने मन की बात करते है। मोदी महिलाओं, विकास, महंगाई की बात नही करते, भाजपा वालें झूठ बोलते है हमने मोदी को चाय बेचते नही देखा लेकिन रेलवे, एलआईसी, एयरलाइंस बेचते जरूर देखा है।इस सरकार में सिर्फ अडानी, अंबानी का विकास हुआ है। अगर भाजपा सरकार के खिलाफ अगर विपक्ष कुछ बोल दे तो ईडी का डर दिखाते है। मेरे ऊपर दो मुकदमा दर्ज करा दिया गया है लेकिन मैं सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता हूँ मैं अपना केस खुद लड़ लूंगी।आपके दुख सुख में साथ रहूंगी। जनता से मुझे अपार समर्थन मिल रहा है जनता मुझे आश्रीवाद दे रही है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष जफराबाद नंदलाल यादव, विधानसभा प्रभारी जफराबाद डॉक्टर सरफराज खान,रत्नाकर चौबे ,प्रधान सेहमलपुर हरेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान पांचू सरोज, सत्यजीत उर्फ मिंटू यादव, रामेश्वर निषाद, शिव मूरत सरोज, शिव संत यादव, बच्चू लाल यादव, श्यामलाल पाल, दयाराम यादव, सही तमाम महिला कार्यकर्ताएं उपस्थित रही।

Below Post Ad

पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
HomeTrendingVideosStoriesJoin Now