Type Here to Get Search Results !

जौनपुर में नवरात्रि के पहले ही दिन कई महिलाओं ने समाज विकास क्रांति पार्टी का थामा दामन

जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा से प्रत्याशी अशोक सिंह ने जीत दर्ज करने के लिए शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल में

REPORT BY : अभिषेक यादव (जौनपुर) 
EDITED BY : AVP NEWS 24

जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा से प्रत्याशी अशोक सिंह ने जीत दर्ज करने के लिए शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल में भी लोगों को अपनी विचारधारा से प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

यही कारण है कि गांव के पुरुष और महिलाएं अशोक सिंह के साथ जुड़ने का काम कर रही है, नवरात्र के प्रथम दिन मंगलवार को ही दर्जनों की संख्या में बदलापुर, मल्हनी और सदर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने अशोक सिंह की पार्टी समाज विकास क्रांति से जुड़कर पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का निर्णय लिया, महिलाओं ने कहा कि हमने कांग्रेस,भाजपा, सपा, बसपा सबको देख लिया है सबने हमें छलने का काम किया है। अब हम सब समाज विकास क्रांति पार्टी का साथ देंगे और अशोक सिंह को ही संसद तक भेजने का काम करेंगे। वहीं अशोक सिंह ने कहा कि नवरात्रि के पहले ही दिन माताओं बहनों का आशीर्वाद मिला है, मैं सदैव इनके उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करूंगा।

पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़े - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now

Below Post Ad

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now