REPORTED BY : अभिषेक यादव (जौनपुर)
EDITED BY : AVP NEWS 24
Jaunpur News : यूपी के जनपद जौनपुर, सुजानगंज क्षेत्र के रामपुर हरगिर गांव निवासी अजय पाण्डेय के पुत्र आयुष पाण्डेय ने जेईई मेंस परीक्षा में सफलता हासिल की है।
बताते चले कि अजय पाण्डेय के बेटे की सफलता ने गांव की गरिमा को और ऊँचाईयों तक पहुंचाया है। आयुष ने अपनी मेहनत और परिश्रम से इस प्रतियोगी परीक्षा में उच्च रैंक हासिल की है। इस सफलता के साथ, उन्होंने अपने गांव का नाम रोशन किया है। इस सफलता का सम्मान करते हुए, गांव के लोग आयुष को बधाई दे रहे हैं।
आयुष ने इस परीक्षा में 223वीं रैंक हासिल की है। वह इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा भी दी है। अपनी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई वह चंडीगढ़ से किया है। तैयारी भी उन्होंने वहीं से कर रहे थे। उनकी इस सफलता पर उनके दादा, स्वामीनाथ पांडेय, ने बड़ी खुशी जताई है। वह कहते हैं कि आयुष की मेहनत और लगन ने उन्हें गर्वित किया है। उनके दादा का कहना है कि आयुष की इस सफलता से पूरे गाँव के लोगों में बड़ी उत्साह और प्रेरणा फैली है। वह उन्हें और भी उच्च उड़ानें भरने की शुभकामनाएं देते हैं।
पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ
Avp News24 पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़े -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now