Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : महिला ने एलियन जैसे बच्चें को दिया जन्म, बच्चें को देख मां के उड़े होश, जानें क्या बोले डॉक्टर

Avp News24 is one of the leading Hindi News Portal of Uttar Pradesh. Avp News24 brings you latest news in Hindi.

REPORTED BY : अभिषेक (जौनपुर) 


JAUNPUR NEWS :
उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में एक महिला ने गुरुवार को दुर्लभ नवजात को जन्म दिया है। बच्चा देखने में एलियन की तरह दिखाई दे रहा है। नवजात बच्चें को लेकर उसके परिवार व डॉक्टर भी हैरान है। 

नार्मल डिलीवरी से पैदा हुआ बच्चा  

प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त जनपद के मवई गांव निवासी वीरेंद्र चौहान की पुत्री सीमा चौहान गर्भवती थी। जब उन्हें प्रसव पीड़ा हुई तो गर्भवती सीमा को उनके परिवार पीएचसी सोंधी लेकर पहुँचे। बताया जा रहा है कि प्रसव पीड़ा होने के बाद डॉक्टरों द्वारा दोपहर करीब एक बजे उक्त महिला की नार्मल डिलीवरी हुई। डिलीवरी होने के बाद महिला ने एलियन जैसा दिखाई देने वाले बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के पूरे शरीर पर बड़ी बड़ी दरारें है। बच्चें के जन्म होने के बाद डॉक्टर और महिला के परिजन हैरान रह गए।

नवजात की त्वचा की जगह प्लास्टिक का आवरण 

डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के शरीर के ऊपरी हिस्से की त्वचा की जगह प्लास्टिक का आवरण है। शिशु को नाक और कान नही है, इसके अलावा बच्चे के शरीर के कई अंग भी पूरी तरह विकसित नहीं हो पाया हैं। जिसके चलते बच्चा एलियन जैसा दिखाई दे रहा है। इसे देखने गांव और उनके रिश्तेदार भी अस्पताल में पहुंच रहे हैं। एलियन जैसा बच्चा पैदा होने के चलते तरह-तरह की चर्चा चल हो रही है। 

इस मामले में डॉक्टर ने बताया 

इस बारे में चिकित्सकों से बात किया गया तो वरिष्ठ चिकत्सक अधिकारी डॉ मसूद ने बताया कि यह दुर्लभ जन्म विकृति है। इस तरह केसस में 50 लोग ही पूर्ण जन्मजात अरहिनिया के साथ पैदा होते है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामले बहुत कम ही देखे जाते हैं। इस से न सिर्फ़ नाक तंत्र को प्रभावित करता है बल्कि बच्चें के आंख और शरीर डेवलप को भी ख़ासा असर डालता है।

Below Post Ad

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
HomeTrendingVideosStoriesJoin Now