अपने मन पसंद की खबरें खोजें

JAUNPUR NEWS : जौनपुर के बेटे विवेक का जेलर पद पर हुआ चयन, छठवीं रैंक की हासिल


REPORTED BY : अभिषेक यादव (जौनपुर) 
EDITED BY : AVP NEWS 24


जौनपुर न्यूज़: यूपी के जनपद जौनपुर अंतर्गत बदलापुर क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवा गाँव निवासी विवेक शुक्ला का उत्तराखण्ड कैडर में जेलर पद पर चयनित होने से परिवार व पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गयी है। इनके करीबी इनको फ़ोन व सोशल मीडिया के जरिए इस बड़ी सफलता पर बधाई व शुभकामनाएं दे रहे है।

बता दे कि विवेक ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में छठवीं रैंक हासिल किया है। उन्हें गृह विभाग में जेलर के पद के लिए चयनित किया गया है। विवेक के पिता उत्तराखण्ड में ही भारत संचार निगम में उप महा प्रबन्धक वित्त पद से सेवा निवृत्त हैं, और इंक माता जावित्री शुक्ला कुशल गृहणी हैं। 

इन्होने ने अपनी पूरी पढ़ाई लिखाई देहरादून उत्तराखण्ड में की है। विवेक के परिवार में दो सप्ताह पूर्व उनकी चचेरी बहन रंजना शुक्ला पुत्री सुरेन्द्र शुक्ला उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं। इस दोहरी खुशी पर इन्द्रजीत शुक्ला, श्रवन शुक्ला ने पूरे गांव में मिठाई वितरित किया। विवेक ने अपनी इस बड़ी कामयाबी का पूरा श्रेय अपनी माँ व पिता को दिया है। वही विवेक के घर मे इस समय खुशी का माहौल बना हुआ है।


हमारे WhatsApp News ग्रुप से जुड़ें और पाएं ताज़ा ख़बरें सबसे पहले !
Join Now +