अभिषेक यादव
महराजगंज (जौनपुर)। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर महराजगंज ब्लाक परिसर में शुक्रवार सुबह साढे 8 बजे ब्लाक प्रमुख श्रीमती माण्डवी सिह और खण्डविकास अधिकारी नीरज कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया! साथ में सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृष्ण कुमार पाण्डेय,एडीओ कापरेटिव संजय सिह,एडीओ आईएसबी उगेश पाठक, एडीओ एजी सत्येन्द्र सिह समस्त सचिव व कर्मचारी और पीआरडी के जवान उपस्थित रहे। सभी को देश के प्रति शपथ दिलाई गयी।
इसी तरह थानाध्यक्ष महराजगंज दिव्यप्रकाश सिह द्वारा थाना परिसर में गणतन्त्र दिवस पर सुबह झंडारोहण किया गया राष्टगान के बाद देश को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पंन धर्म निरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने की शपथ थानाध्यक्ष द्वारा दिलाई गयी। इस अवसर पर थाना के सभी उपनिरीक्षक दीवान सभी महिला पुरूष कांस्टेबल समेत सभी ने थानाध्यक्ष के साथ शपथ ली।
बीआरसी महराजगंज पर खण्डशिक्षाअधिकारी श्रीमती किरण पांडेय ने तिरंगा फहराया साथ में प्राथमिक शिक्षक अध्यक्ष उमानाथ यादव राजेन्द्र यादव संजय सिह रामलाल चौरसिया सरफराज केशव सिंह आदि बीआरसी के कर्मचारी मौजूद रहे। महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सीएचसी अधीक्षक डा० राजेन्द्र प्रसाद ने अस्पताल कर्मियो व एनम आशा संगिनियो के साथ ध्वजारोहण किया।राजकीय पशुचिकित्सालय महराजगंज परिसर में पशु चिकित्सक डा० सचिन कुमार सिह ने समस्त स्टाफ के साथ ध्वजारोहण किया।
पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ
Avp News24 पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़े -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now