search_avp

पसंद की खबरें प्राप्त करने के लिए यहां टाइप करें !

जौनपुर न्यूज : महराजगंज ब्लाक प्रतियोगिता दौड़ में शिवांग और प्राची यादव प्रथम


100 मीटर की दौड़ मे शिवांग 200 मीटर में प्राची यादव प्रथम 

अभिषेक यादव (जौनपुर )

महराजगंजक्षेत्र अंतर्गत हिलाली ग्राम सभा में स्थित कम्पोजिट विद्यालय  खेल मैदान में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पांडे ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रमुख मांडवी सिंह ने कहा कि विद्यालयों में होने वाले खेलों से बच्चो के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है।  प्रतियोगिता में 127 विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रथम, द्वितीय, तृृतीय, स्थान प्राप्त करने वालों को खंड शिक्षा अधिकारी ने पुरस्कृत किया।
खो-खो बालक वर्ग में अंगराह प्रथम, सेतापुर का द्वितीय स्थान रहा, वही दौड़ 100 मीटर के दौड़ में बालक वर्ग में शिवांश सिंह प्रथम 200 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग में प्राची यादव प्रथम स्थान पर रही, कबड्डी, सांस्कृतिक कार्यक्रम गायन, रंगोली आदि कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ अघ्यक्ष उमानाथ यादव रामपाल ,जंग बहादुर यादव,संजीव कुमार मिश्रा, राकेश उपाध्याय, प्रतिमा सिंह, जयप्रकाश सरोज, लाल साहब यादव, शिवशंकर मिश्रा आदि बेसिक शिक्षक परिवार  उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें  👇