पूरे क्षेत्र में विकास की एक अलख जगाने के साथ वे एक सच्चे समाज चिंतक के रूप में सदैव याद किए जाते रहेंगे। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा उन्होंने हमेशा सामंतवाद का विरोध करते हुए दबे कुचले वर्ग को सहारा दिया। पूरा जीवन जनहित में संघर्ष किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम जानक यादव व कुशल संचालन अखिलेश सिंह ने किया। कार्यक्रम के आयोजक शीतला प्रसाद सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान राजाराम यादव, विनीत सिंह महात्मा, जय नाथ यादव, अभय राज यादव, आशीष सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, संजीव सिंह, डा. प्रमोद सिंह, जयंती यादव, देवेंद्र बहादुर सिंह, आशीष सिंह आशु, प्रदीप के सिंह, शार्दुल सम्राट सिंह, अरुण सिंह, लालचंद मौर्या, शुभम काशी, पंकज सिंह, शरद सिंह, अकेला महराज, संजय पांडे, राजन पांडेय सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Jaunpur News: समाजवाद गरीबों के मसीहा के रूप में याद किए जाते हैं राय लक्ष्मी सिंह
Avp News24 is one of the leading Hindi News Portal of Uttar Pradesh. Avp News24 brings you latest news in Hindi.
Tuesday, March 25, 2025
महराजगंज, जौनपुर। संस्कृत पाठशाला कोल्हुआ, उदयभानपुर में आयोजित रायलक्ष्मी नारायण सिंह स्मृति दिवस पर लोगों को संबोधित करते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष चंचल ने कहा राय लक्ष्मी सिंह को समाजवाद और गरीबों के मसीहा के रूप में याद किया जाता है। वे आजीवन समाजवाद की अलख जगाते रहे। गरीबों और मजलूमों के लिए कार्य करते रहे। अपने जीवन काल में कभी भी उन्होंने गरीबों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया और उसके विरुद्ध मुखर होकर संघर्ष किया। ऐसे में उन्होंने दो बार गड़वारा विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ प्रमोद सिंह ने कहा उन्होंने सदैव जीवन भर जांत पात से ऊपर उठकर निः स्वार्थ भाव से कार्य किया।
Tags :

