Type Here to Get Search Results !

जौनपुर न्यूज - डॉ अजय कुमार सिंह बनाये गए मछलीशहर के जिलाध्यक्ष

Avp News24 is one of the leading Hindi News Portal of Uttar Pradesh. Avp News24 brings you latest news in Hindi.
डॉ अजय कुमार सिंह बनाये गए मछलीशहर के जिलाध्यक्ष

फैज खांन - मछलीशहर, 

जौनपुर न्यूज: डा० अजय कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष पड़ की जिम्मेदारी सौपी है। आपको बता दे कि इससे पहले डॉ अजय कुमार सिंह पुर्व में तीन बार जिला महामंत्री भी रह चुके हैं। कुकुड़ीपुर जलालपुर निवासी 8 अक्टूबर 1963 को स्वर्गीय उदय सिंह के घर जन्मे  डाक्टर अजय कुमार सिंह एम एससी,पी एच डी डिग्री प्राप्त करने के बाद में टी डी डिग्री पी जी कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त हुए और आप 1985-86 में टी डी पी जी कालेज में वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रहे। 1989 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया और 2006 में  आपको मण्डल अध्यक्ष बनाया गया।2010,2016 एवं 2019 में  तीन बार जिला महामंत्री भी रहे।अपने राजनीतिक जीवन के पथ पर अग्रसर होते हुए 2012 में आप जिला सदस्यता प्रमुख बनाए गए। 2012और 2014 में विधानसभा संयोजक रहे।जबकि 2019 एवं 2024 में आपको लोकसभा संयोजक नियुक्त किया गया। मछलीशहर जिलाध्यक्ष के मनोनयन पर कमला हास्पिटल के डायरेक्टर डाक्टर आर बी चौहान, स्टर्लिंग के प्रबन्धक राजेश सिंह, समाजसेवी सत्या बिन्द, समाजसेवी संतोष तिवारी, समाजसेवी सरफराज खान, वरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू सिद्दीकी , एडवोकेट मुकेश वर्मा, अमर सिंह चौहान एवं कमला हास्पिटल के मैनेजर संजय कुमार सिंह ने डॉ अजय कुमार सिंह को बधाई दिया ।

Below Post Ad

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
HomeTrendingVideosStoriesJoin Now