Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: सुशील उपाध्याय जिला अध्यक्ष व मनीष सिंह पुनः चुने गए जिला महामंत्री

Get the latest breaking news on Avp News24 - National, international, politics, sports, entertainment, crime, technology, education, and lifestyle.
नौपेड़वा (जौनपुर): उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद इकाई शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं त्रैवार्षिक अधिवेशन रविवार को बक्शा विकास खण्ड के शिवगुलामगंज कम्पोजिट विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रांतीय महामंत्री शिक्षक संघ अरुणेंद्र कुमार वर्मा की मौजूदगी में जिला संगठन का निर्विरोध चयन किया गया। चयन के दौरान सुशील उपाध्याय को पुनः जिलाध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी चंदौली अध्यक्ष आनन्द पाण्डेय, पर्यवेक्षक मण्डल अध्यक्ष डॉ. संतोष तिवारी की मौजूदगी में डॉ. मनीष सिंह सोमवंशी को जिला महामंत्री व अनुपम श्रीवास्तव को जिला मंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष द्वय विष्णुशंकर सिंह, चतुर्भुज यादव एवं कोषाध्यक्ष अच्छेलाल चौहान सहित समस्त कार्यकारिणी का चयन किया गया।

Jaunpur News: सुशील उपाध्याय जिला अध्यक्ष व मनीष सिंह पुनः चुने गए जिला महामंत्री

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने कहा कि बिना संगठन को मजबूत किये बिना हम अपनी लड़ाई नही लड़ सकतें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मान सम्मान के लिए जो भी लड़ाई लड़नी होगी संगठन मजबूती के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का हित सर्वोपरि है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार जताते हुए कंधे से कंधा मिलाकर चलने का भरोसा दिया। संचालन शैलेश चतुर्वेदी एवं एवं अध्यक्षता शिवजोर ने की। मंचासीन प्रमुख लोगों में राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित सत्यप्रकाश पाण्डेय व लल्लन उपाध्याय, प्रदेश संयुक्त मंत्री मंजू पाण्डेय, जिलाध्यक्ष वंदना, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह, बक्शा ब्लॉक अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह, जितेन्द्र श्रीवास्तव, दीपनारायण उपाध्याय सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहें।
पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़े - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now

Below Post Ad

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now