![]() |
डॉ. योगिता सिंह बनीं बदलापुर की नई एसडीएम |
- हुबलाल यादव (महराजगंज, जौनपुर)
जौनपुर। जिलाधिकारी ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसके तहत मड़ियाहूं की न्यायिक उप जिलाधिकारी डॉ. योगिता सिंह को बदलापुर का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, बदलापुर के उप जिलाधिकारी संतबीर सिंह को मछलीशहर का न्यायिक उप जिलाधिकारी बनाया गया है। मछलीशहर के न्यायिक उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार को जौनपुर सदर का अतिरिक्त उप जिलाधिकारी प्रथम बनाया गया है।
नवागत एसडीएम ने संभाला पदभार
नवागत उप जिलाधिकारी डॉ. योगिता सिंह ने सोमवार को बदलापुर तहसील में अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डॉ. योगिता सिंह ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।
पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ
Avp News24 पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़े -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now