जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले की डॉ. संगीता सिंह ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है।इस सफलता के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम बढ़ाया है।
आपको बताते चले की उक्त जिले के खुंशापुर की रहने वाली डॉ. संगीता सिंह का चयन समाजशास्त्र विषय में हुआ है। जैसे ही लोगो को चयन की सूचना मिली, परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों का तांता लग गया, और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया।
वर्तमान में डॉ. संगीता सिंह ठाकुर मातिवर सिंह महाविद्यालय जमालपुर में प्राध्यापक पद पर कार्यरत हैं। संगीता सिंह के पति भी बेसिक शिक्षा परिषद जौनपुर में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत है। संगीता सिंह अपनी सफलता का श्रेय अपने पति व परिवार के बड़े बुजुर्गों को दिया है। संगीता सिंह सभी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ
Avp News24 पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़े -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now