Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : विधायक रमेशचन्द्र मिश्र को दिल्ली विधानसभा के चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी

बदलापुर (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रमेशचन्द्र मिश्र को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
Avpnews24.com
रमेशचन्द्र मिश्र (विधायक बदलापुर, जौनपुर)

बदलापुर (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रमेशचन्द्र मिश्र को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचार प्रसार हेतु बड़ी जिम्मेदारी मिली है। 

विधायक मिश्र ने बताया कि 23 जनवरी से दिल्ली में विधानसभा चुनाव तक वह प्रवास पर रहेंगे। दिल्ली विधानसभा के चुनाव को लेकर तमाम राजनैतिक पार्टियां मजबूत रणनीति के साथ चुनाव प्रचार में ताकत झोंक रही हैं। भाजपा ने भी चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है। अब उत्तर प्रदेश के बदलापुर विधानसभा के विधायक रमेश चन्द्र मिश्र को भी चुनाव प्रचार प्रसार की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। 

गौरतलब है कि विधायक रमेश चन्द्र मिश्र को प्रदेश के कई उपचुनाव सहित महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में भी प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी मिली थी। अब दिल्ली में विधानसभा चुनाव की एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को एक फेस में वोट डाले जाएंगे वहीं नतीजे का ऐलान 8 फरवरी को होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली में 83,49,645 पुरुष 71,73,952 महिला और 1261 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Below Post Ad

पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
HomeTrendingVideosStoriesJoin Now