![]() |
छह आरोपित गिरफ्तार |
जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र में भूमि विवाद मे उचैना मजरा निवासी और दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता मनोज सिंह की पड़ोसियों द्वारा पिटाई से हुई मौत के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पांच आरोपितों को पिलकिछा तिराहे से और छठे को गौसपुर बाजार के पास से शनिवार की भोर में हिरासत में लिया गया। आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायालय भेज दिया गया।
बताते हैं कि गांव निवासी अधिवक्ता का मृत्यु पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रसारित बीडीओ के साथ-साथ उनके चाचा बिजय बहादुर सिंह के द्वारा दी गई तहरीर में लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी नीरज सिंह, पंकज सिंह, अजय सिंह, सांवले सिंह, रितिक सिंह व युवराज सिंह के खिलाफ घटना के दिन ही हत्या की केस दर्ज कर लिया था।
थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पांच आरोपियों को पिलकिछा तिराहे पर सवारी गाड़ी का इंतजार करते हुए गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर छठे आरोपी युवराज सिंह को गौसपुर बाजार से हिरासत में लिया गया।
गौरतलब हो कि गत 23 दिसंबर को विवादित भूमि की पैमाइस के दौरान अधिवक्ता को पड़ोसियों ने पीटकर घायल कर दिया था। वाराणसी में उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। मृत्यु पूर्व एडवोकेट ने एक वीडियो प्रसारित कर आरोप लगाया था। पड़ोसियों ने उनकी पिटाई कर उन्हें जहरीला पदार्थ पिला दिया है। मामला एक वकील का होने के चलते पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना हो गया। मामले में एसपी ने थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक सकलदीप सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था।
पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ
Avp News24 पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़े -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now