बदलापुर विधायक: रमेशचंद्र मिश्र
जौनपुर: जिले के बदलापुर भाजपा विधायक रमेश चन्द्र मिश्र को योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग की स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को धन्यवाद दिया।
बता दे कि इससे पहले विधायक मिश्र को पंचायती राज और ग्राम विकास की महत्वपूर्ण समिति का भी सदस्य बनाया गया है। वही इस नई जिम्मेदारी के साथ बिधायक मिश्र की जिम्मेदारियाँ और भी बढ़ गई हैं। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के लोगों ने विधायक मिश्र को बधाई दी। बधाई देने वालों में चेयरमैन सीमा सिंह, उन्नत सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, अम्बुज, सुरेश चौहान, शनि शुक्ला, और सिकन्दर मौर्या शामिल हैं। स्थानीय जनों का मानना है कि इस नियुक्ति से क्षेत्र के विकास में नई दिशा मिलेगी।
पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ
Avp News24 पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़े -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now