REPORTED BY : अभिषेक यादव (महराजगंज)
EDITED BY : AVP NEWS 24
महराजगंज जौनपुर । बेजुबान पक्षी बेसहारा पशुओं की सेवा और रक्षा मानवता के लिए एक बड़ा पुण्य का काम है। यह मिसाल पेश करते हुए जनपद के महराजगंज क्षेत्र अंतर्गत नाहरपुर गांव में पत्रकार अमित पाण्डेय के द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बचाई गई।
बताते चले कि पत्रकार ने बताया कि बुधबार की सुबह खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर देखा गया। इस दौरान आवारा कुत्ते उसके पीछे लग काट रहे थे। मोर को तड़पता देख बड़ी मशक्कत के बाद अपने छोटे भाई आकाश पाण्डेय के सहयोग से घायल मोर को रेस्क्यू किया गया तथा राजकीय पशु चिकित्सालय महराजगंज डॉ. सचिन सिंह को फोन के माध्यम से अवगत कराते हुए घायल मोर की जानकारी दी गई तत्काल उनके द्वारा एंबुलेंस डॉ. सुशील यादव सहायक मुन्नू, खुर्शीद द्वारा घायल मोर पक्षी का इलाज किया गया। इसके बाद पत्रकार अमित पाण्डेय ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को मोर सौंप दिया गया।
पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ
Avp News24 पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़े -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now