कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण तिवारी, विनय मिश्र, संतोष द्विवेदी, नीरज द्विवेदी, अर्चना शुक्ल समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। आयोजक भोला नाथ मिश्र, संजीव शुक्ल, निलेश मिश्र ने मुख्य अतिथि को परशुराम का भगवान का शस्त्र देकर सम्मानित किया। आयोजक भोलानाथ मिश्र ने कहा कि यह एक छोटा सा प्रयास है एक दिन यह बहुत बड़ा संगठन बनकर तैयार होगा। इस संगठन का किसी पार्टी या दल से कोई संबंध नहीं है। ब्राह्मणों को जागृत करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का जगह जगह स्वागत भी किया। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश दुबे ने किया। इस मौके पर श्रीपति उपाध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र, पारसनाथ उपाध्याय, माताफेर मिश्र, रविंद्र मिश्रा, अरबिंद मिश्र, अरुण शुक्ला ,रामाराम पांडेय, छोटेलाल मिश्र, अनुपम तिवारी, ओम प्रकाश पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ब्राह्मण समाज को संगठित होने की जरूरत : पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी
Avp News24 is one of the leading Hindi News Portal of Uttar Pradesh. Avp News24 brings you latest news in Hindi.
Sunday, October 08, 2023
रिपोर्ट - अमित कुमार पांडेय
सुजानगंज (जौनपुर) । क्षेत्र के सबेली गांव में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. सम्मेलन का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं.राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण को संगठित होने के जरूरत है। जब तक ब्राह्मण संगठित नहीं होगा तब तक ब्राह्मण का विकास नहीं होगा। आज हमें अपने संस्कारों को पुनः जागृत करने की आवश्यकता है। आज ब्राह्मण अपने मूल कर्तव्यों से भटक गया है। जब हम संगठित रहेंगे तभी हमारा वर्चस्व कायम रहेगा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
Tags :


