महाराजगंज। जिला मुख्यालय महाराजगंज में कांग्रेस पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी एव प्रदेश पदाधिकारियों की पूर्व निर्धारित बैठक अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,जिसमें अजय कुमार सिंह  चेयरमैन, उ प्र कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ मुख्य अतिथि, शिव पाण्डेय कोषाध्यक्ष उ प्र  कांग्रेस कमेटी प्रमुख अतिथि,  एव आलोक प्रसाद चेयरमैन अनुसूचित प्रकोष्ठ उ० प्र० कांग्रेस,डॉ प्रमोद कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, रामनिवास चौबे सचिव उ प्र कांग्रेस कमेटी (शिक्षक प्रकोष्ठ) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में , उ०प्र० कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ चेयरमैन अजय कुमार सिंह की अनुमति से जिला पदाधिकारियों  व कार्यकारिणी सदस्यों को शिक्षक प्रकोष्ठ, जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उक्त अवसर पर श्री अजय कुमार सिंह जी ने शिक्षक बंधुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार चाणक्य जी ने अपने गुरुत्तर दायित्व का निर्वहन करते हुए जन विरोधी शासक नन्दवंश को सत्ता से उतार कर एक सुयोग्य शासक चन्द्रगुप्त मौर्य को स्थापित किया ठीक उसी प्रकार वर्तमान शिक्षक बंधुओं का कर्तव्य है कि भयंकर मॅहगाई, बेरोजगारी, के लिए उत्तरदायी किसान विरोधी,कर्मचारी विरोधी,निरंकुश सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए पूर्ण मनोयोग से , राष्ट्र के भविष्य निर्माता युवाओं को  दिशानिर्देशित करें , प्रेरित करें। 
उक्त अवसर पर उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाकार्यरिणी के पदाधिकारी, तथा सैकड़ों शिक्षकों ने कर्तव्य पालन का संकल्प लिया।
रिपोर्ट - जयप्रकाश तिवारी

 
 
 
 
 Play Store
            Play Store
         App Store
            App Store