Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: पत्रकार दीपक सिंह की माता शांति सिंह का निधन, रामघाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Jaunpur News: पत्रकार दीपक सिंह की माता शांति सिंह का निधन, रामघाट पर हुआ अंतिम संस्कार

पत्रकार दीपक सिंह की माता शांति सिंह का निधन
पत्रकार दीपक सिंह की माता शांति सिंह का निधन

जौनपुर। शाहगंज अंतर्गत शाहपंजा निवासी वरिष्ठ पत्रकार दीपक सिंह की माता शांति सिंह (80 वर्ष) का गुरुवार की सांयकाल लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। शांति सिंह नगर पालिका परिषद से सेवानिवृत्त कर्मचारी मैन बहादुर सिंह की धर्मपत्नी थीं। उनके निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पत्रकार, समाजसेवी, चिकित्सक, अधिकारी और शुभचिंतक उनके आवास पर पहुँचे और परिजनों को सांत्वना दी।

शुक्रवार को जौनपुर जिला मुख्यालय स्थित रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहाँ मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र एवं पत्रकार दीपक सिंह ने दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। इस बीच नगर के पत्रकारों ने शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।


Below Post Ad

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
HomeTrendingVideosStoriesJoin Now