Type Here to Get Search Results !

गोमती नदी नहाने गए 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, दो घंटे बाद मिला शव, परिवार मे पसरा मातम

Get the latest breaking news on Avp News24 - National, international, politics, sports, entertainment, crime, technology, education, and lifestyle.

नदी नहाने गए 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, दो घंटे बाद मिला शव
नदी नहाने गए 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, दो घंटे बाद मिला शव

खुटहन, जौनपुर। कृष्णापुर गांव में गुरुवार को दो साथियों संग गोमती नदी में नहाने गया पानी में डूब गया। घटना के लगभग दो घंटे बाद उसका शव तैराकों व गोताखोरों ने घटनास्थल से 60 मीटर दूर खोज निकाला। आनन–फानन में उसे सीएचसी बदलापुर ले जाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

भेलूपुर गांव निवासी संतू निषाद का 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस एक सप्ताह पूर्व कृष्णापुर गांव में अपने मौसा अशोक उर्फ राजा निषाद के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। साथ में उसकी मां गुड्डी देवी भी आईं थी। गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे प्रिंस अपने हम उम्र के दो साथियों संग गोमती नदी में नहाने चला गया। जहां घाट पर एक नाव‌ बंधी देख दोनों साथी उस पर चढ़ नदी के पानी में छलांग लगाकर नहाने लगे। प्रिंस भी नाव पर चढ़ पानी में कूद गया। वह गहरे पानी में डूबने लगा तो दोनों साथी भागकर घर पहुंच इसकी जानकारी परिजनों को दिए। 

लोग मौके पर पहुंचे तो प्रिंस कहीं दिखाई नहीं दिया। कुछ तैराकों व गोताखोरों ने पानी में उतर उसकी तलाश शुरू कर दिया। लगभग दो घंटे बाद उसका शव घटनास्थल से करीब 60 मीटर आगे पानी में उतराया दिखा। मृत बालक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता रोजी रोटी के सिलसिले में अहमदाबाद में रहते हैं। बालक की मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

पढ़ें अपने जिले की हर विश्वसनीय और ताज़ा खबर सबसे पहले – सिर्फ Avp News24 पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़े - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now

Below Post Ad

HomeTrendingVideosStoriesJoin Now