महराजगंज (जौनपुर ): क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने गुरुवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित कुल सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, जनपद प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा रामगंज दिखावा निवासी अर्चना यादव पुत्री तुलसीराम यादव पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 8 मई 2023 को उसका विवाह महराजगंज थाना क्षेत्र के बजहा निवासी सुशील कुमार यादव पुत्र छोटे लाल यादव के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ था। पिता ने क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया था उसके बाद भी ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे।
आरोप लगाया कि 27 मई को पति सुशील कुमार, सास उर्मिला देवी जेठानी मोनी देवी जेठ सुनील ननद ममता मौसी का बेटा सुशील यादव ससुराल के लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया और घर से निकाल दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

.jpg)